BJP अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में आए नितिन नबीन, विनोद तावड़े, राम माधव, सतीश पुनिया को सौंपी ये जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन पद संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए राम माधव को चुनाव प्रभारी बनाया है। सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर के चुनाव की देखरेख का भी प्रभार दिया गया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से इस संबंध में चिट्ठी जारी कर दी गई है।

पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को केरल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया जबकि केंद्रीय मंत्री शोभा करंदराजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल में संभावित है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अधिसूचना में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।’’  वहीं विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर चुनाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आगामी तेलंगाना नगर पालिका और निगम चुनाव के लिए भी चुनाव प्रभारी और चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। रेखा शर्मा राज्यसभा सांसद को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है।

बीजेपी के सीनियर नेता राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए पार्टी ने चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया और महाराष्ट्र से पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय को सौंपी गई है। यह सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial