उत्तराखंड- सजा सुनते ही कोर्ट से चकमा देकर मुजरिम फरार, पुलिस महकमे में मची अफरा तफरी, तलाश में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आरोपी दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. दोषी के फरार होने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अब पुलिस फरार दोषी की तलाश में जुट गई है.

दरअसल, हुआ यूं कि आरोपी को सजा सुनाई गई, लेकिन सजा सुनते ही कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुजरिम पुलिस को छका कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसी के साथ न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए.

जानकारी के मुताबिक, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी नीरज गोस्वामी पुत्र महेश गोस्वामी परिवाद संख्या 2706/2023 धारा 138 NI ACT में शुक्रवार यानी 16 जनवरी को पेशी पर न्यायालय में मौजूद था. नीरज गोस्वामी पर लंबे समय से रुड़की कोर्ट में वाद चल रहा था. जिसमें 16 जनवरी को अदालत में सजा का ऐलान होना था.

बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान अदालत ने नीरज गोस्वामी को दो साल के कारावास की सजा सुना दी, लेकिन सजा सुनाए जाने के कुछ ही देर बाद नीरज कोर्ट मुहर्रिर की कस्टडी से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया.

फरार हुए दोषी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस की ओर से आसपास के इलाकों में फरारी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है. बहरहाल, इस घटना ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बताया गया कि सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट मोहर्रिर अभियुक्त को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आया। इसी दौरान नीरज ने मौके का फायदा उठाया और न्यायालय परिसर से फरार हो गया।

अभियुक्त के अचानक गायब होने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाकर पीछा भी किया गया, लेकिन आरोपी भीड़ में गायब हो गया.

इसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक कई पुलिस टीमों ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश और दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial