मेरठ हत्या-अपहरण कांड: दलित युवती रूबी हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम को भी किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ: सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और उसकी 20 वर्षीय बेटी के अपहरण की घटना में नया मोड़ आ गया है. तनाव और हंगामे के बीच शनिवार देर शाम पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही युवती को भी बरामद कर लिया है.

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पुलिस को सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है और पूछताछ की जा रही है. किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस की टीम ने अपहरण के आरोपी पारस सोम को हरिद्वार से गिरफ्तार किया  है. पुलिस ने अपहृत लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद दो पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में कुल 12 पुलिस टीमों का गठन किया गया था. युवती और आरोपी को खोजने के लिए 4 राज्यों और 7 जिलों में व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया था. आरोपी पारस को पकड़ने में 60 घंटे लग गए. परिजनों को सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है.

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर की आज कपसाड़ आने की सूचनी थी. जिसके बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है. कपसाड़ गांव की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति की पुलिस तलाशी ले रही है. वहीं, कांग्रेस का एक डेलीगेशन पीड़ित दलित परिवार से मिलने मेरठ पहुंचा था. डेलीगेशन जैसे ही कपसाड़ गांव के नजदीक पहुंचा पुलिस ने गांव में प्रवेश करने से रोक दिया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलने की बहुत कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें गांव में घुसने नही दिया. जिससे उनमें रोष देखा गया.

वहीं, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन और सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को यातायात एसपी राघवेंद्र मिश्रा और परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने परतापुर टोल प्लाजा पर ही रोक दिया, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial