कोलकाता : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और ऑफिस पर ईडी की छापेमारी, बीच में पहुंची सीएम ममता, बीजेपी ने लगाया हस्तक्षेप का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: ईडी ने कोलकाता में आईपीएसी (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी)  के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और ऑफिस पर छापेमारी कर रही थी तभी ममता बनर्जी भी यहां उनके आवास आ धमकीं. ममता बनर्जी के यहां पहुंचते ही पारा हाई हो गया. ममता बनर्जी ने ईडी पर आरोप लगाया कि वे तृणमूल कांग्रेस  की गोपनीय फाइलें और डेटा जब्त करने की कोशिश कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि अगर वह भाजपा की दफ्तर पर रेड मार दें तो? बहरहाल, इस दौरान ममता की गाड़ियों में कुछ फाइलें भी रखवाईं गईं.हालांकि, भाजपा ने ममता के आरोपों से इनकार किया. पार्टी ने कहा कि सीएम एजेंसी के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही हैं.

ईडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एजेंसी फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में शामिल एक संगठित गिरोह के खिलाफ भारत भर में 15 जगहों पर तलाशी ले रही है, जो लोगों को फर्जी नौकरियां देकर ठगी कर रहा था. साथ ही आईपीएसी पर वित्तीय अनियमितत के भी आरोप लगे हैं.

वहीं ममता बनर्जी ने ईडी की रेड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी सेक्टर कार्यालय पर छापेमारी की है. उन्होंने ईडी की रेड को पॉलिटिकल बताया है. ममता ने कहा कि यह और कुछ नहीं, बल्कि राजनीतिक उत्पीड़न है. सीएम ने कहा कि ईडी को दिल्ली से आदेश मिलता है, गृह मंत्री सबकुछ अपने हिसाब से करवाना चाहते हैं और वो देश की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial