अंकिता भंडारी हत्या केस- सीएम धामी का बयान, कोई दोषी बचेगा नहीं, हम हर जांच के लिए तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्या मामले में पूरे उत्तराखंड में बवाल मचा हुआ है. इसी सिलसिले में आज मंगलवार 6 जनवरी 2025  को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के पिता से बात करूंगा. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, हम हर जांच के लिए तैयार हैं. सीएम धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड बड़ी हृदय विदारक घटना थी. हमने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूरी कानूनी कार्रवाई की गई. तत्काल महिला IPS की अध्यक्षता में SIT गठित की गई. पारदर्शी तरीके से पूरी जांच की गई.

SIT ने सभी जानकारियों को एकत्र किया. पी रेणुका देवी SIT को हेड कर रही थीं. SIT ने हर पहलू को देखा, जिसके पास जो जानकारी है, वो तब भी मांगी गई थी. लोगों ने CBI जांच के लिए अर्जी लगाई थी. मजबूत पैरवी के कारण तीनों को आजीवन कारावास की सजा हुई.

सीएम धामी ने कहा कि अब सामने आए ऑडियो में कई लोगों के नाम लिए जा रहे हैं. ऑडियो की जांच के लिए SIT गठित की गई है. सच सामने आते ही सभी तरह की जांच के लिए तैयार हैं. कोई गलत काम करेगा या दोषी होगा, तो वो किसी कीमत पर छूट नहीं पाएगा. आज ऑडियो में एक नाम ले रहे हैं, कल किसी और का नाम लेंगे.

जरूर ऐसी बात है कि एक ऑडियो को लेकर देहरादून नहीं सीधे दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की गई. बवंडर बना दिया है. दोषियों को सजा मिली है, कोई और होता हो वो लोग उसका नाम जरूर बताते. एक ऑडियो में कहते हैं हत्या, दूसरे ऑडियो में आत्महत्या… कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं चल रहा.

विरोध प्रदर्शन पर सवाल हुआ तो सीएम धामी ने पत्रकार से कहा कि ‘अगर कल आपका नाम आ जाएगा तो क्या करेंगे.’ उसको सामने आकर जवाब देना चाहिए. जल्द धुंध हटेगी, बादल छटेंगे, तस्वीर साफ होगी.

सीएम ने कहा मैं जवाब देने आया हूं: सीएम धामी ने कहा कि सुरेश राठौर अब पार्टी में नहीं हैं. जिम्मेदार व्यक्ति हैं, वो जवाब दें. जिनको कड़वा प्रश्न पूछना है पूछें, मैं जवाब दूंगा. मैं यहां जवाब देने आया हूं.

जब सीएम धामी से सवाल पूछा गया कि क्या पार्टी के अंदर कोई षड्यत्र चल रहा है आपके खिलाफ? इस पर उन्होंने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है. सभी का सहयोग है. वरिष्ठ और हाईकमान साथ हैं. ऐसी चीजें चलती रहती हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial