उत्तराखंड- अंकिता भंडारी हत्याकांड-कांग्रेस ने सरकार पर किया हमला, वीडियो का दिया हवाला, केस की CBI से जांच कराने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में है. कांग्रेस ने इस मामले एक वीडियो का हवाला देकर फिर सरकार को घेरा है. साथ ही एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले उस वीडियो को चलाया, जिसके हवाले से गोदियाल ने बीजेपी सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर फिर से निशाना साधा. कांग्रेस ने अपने कार्यालय में जो वीडियो चलाया, उसमें एक महिला कह रही है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के समय वहां पर ‘गट्टू’ नाम का एक व्यक्ति भी था, उसी को महिला VIP बता रही है, जिसका जिक्र इस केस में सबसे ज्यादा हुआ है. हालांकि, इस वीआईपी का नाम अब तक सामने नहीं आया है. महिला ने वीडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट पर की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं.

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस वीडियो ने बीते दो दिनों से उत्तराखंड में धूम मचा रखी है. गणेश गोदियाल ने बताया कि इस वीडियो में जो महिला अंकिता भंडारी हत्याकांड के बारे में बता रही है कि वो खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी कहती है. इस महिला ने दावा भी किया है कि सुरेश राठौर के ऑडियो रिकॉर्डिंग इनके पास हैं, जो सोशल मीडिया पर मौजूद है. गणेश गोदियाल के मुताबिक वो वीडियो उस तरह की हैं जिन्हें वो कांग्रेस के प्लेटफार्म पर दिखा नहीं सकते हैं.

गणेश गोदियाल के मुताबिक, उस वीडियो में सुरेश राठौर ये कह रहे हैं कि अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि उसके (अंकिता) ऊपर उस शख्स के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसका नाम वीडियो में महिला ने लिया है. वो व्यक्ति वर्तमान में उत्तराखंड में बीजेपी का बड़ा पद रखता है. इस वीडियो में बेटियों के प्रति बीजेपी की हकीकत खोल दी है.

गोदियाल ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अब भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सीबीआई जांच नहीं कराई तो कांग्रेस गढ़वाल मंडल मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी.

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial