पीएम मोदी ने ममता सरकार पर किया हमला, कहा-पश्चिम बंगाल में महाजंगलराज होगा खत्म , TMC जनता को दे रही है कष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला किया। ममता राज को महाजंगलराज बताया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विकास में परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार राज्य के विकास में बाधा बन चुके हैं.

पीएम मोदी ने कोलकाता से फोन के जरिये नदिया जिले के ताहिरपुर में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक मौका देकर डबल इंजन की सरकार बनाएं.

मोदी ने कहा, रैली स्थल पर घने कोहरे की वजह प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर वहां बने अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका, जिसके बाद उनको कोलकाता एयरपोर्ट वापस लौटना पड़ा.

उन्होंने परिवर्तन संकल्प सभा में कहा, “टीएमसी चाहे जितना विरोध करे, लेकिन वह लोगों को बंधक नहीं बना सकती, उन्हें कष्ट नहीं दे सकती और पश्चिम बंगाल के विकास को नहीं रोक सकती.” परिवर्तन संकल्प सभा इस वर्ष बंगाल में ऐसी चौथी सभा है.

पीएम ने दावा किया, “हम बंगाल में टीएमसी के महाजंगलराज को खत्म कर देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी राज्य में जारी मतदाता सूची के एसआईआर का विरोध कर रही है जिससे घुसपैठियों को पहचानने से बचाया जा सके.

पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल की हकीकत यह है कि लोग टीएमसी के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं.” उन्होंने कहा, “राज्य की गली-गली में ‘बांचते चाई, बीजेपी ताई’ (जीने के लिए भाजपा चाहिए) का नारा गूंज रहा है.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial