भारत के सामने साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 8 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं. इस समय एडन मार्करम 12 और रियान रिकल्टन 13 रन बनाकर बने हुए हैं. इससे पहले आज के दिन की शुरुआत भारत ने बिना किसी नकुसान के 9 रनों से आगे की थी, लेकिन टीम इंडिया पहली पारी में 83.5 ओवर में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे.
टीम इंडिया तीसरे दिन के तीसरे सेशन में पहली पारी में 83.5 ओवर में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई है. भारत के लिए यशस्वी जयासवाल टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 97 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 58 रनों की पारी खेली. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में 2 चौके और 1 छ्क्के के साथ 48 रनों की पारी खेली. टीम के लिए केएल राहुल ने 22, साई सुदर्शन ने 15 और कुलदीप यादव ने 19 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6 और साइमन हार्मर ने 3 विकेट हासिल किए.
तीसरे दिन के तीसरे सेशन के अंतिम 8 ओवर में दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी करने के लिए दूसरी पारी में उतरी. टीम के लिए एडन मार्करम और रियान रिक्लेटन ने पारी की शुरुआत की और बिना कोई विकेट गंवाए हुए दिन का खेल खत्म होने तक 26 रन बना लिए हैं. मार्करम 12 और रिकल्टन 13 रन पर नाबाद हैं.










