भारत की दूसरी पारी में वॉशिंग्टन सुंदर 31 और अक्षर पटेल 26 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि केशव महाराज और जानसन को दो-दो विकेट मिले और एक विकेट एडम मार्कराम को मिला. शुभमन गिल मैच से पहले ही बाहर हो चुके थे.
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे जबकि भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाने में सफल रहा था. जिसकी वजह से उसे 30 रनों की बढ़त भी मिल गई थी. लेकिन दूसरी पारी में अफ्रीका कप्तान टेम्बा बावुमा की नाबाद 51 रनों की पारी की वजह से 153 रन बनाने में सफल रहा, और भारत को जीत के लिए एक मुश्किल पिच पर 124 का टारगेट रखा.
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाज शुरू से ही लड़खड़ा गई और जायसवाल (0), राहुल (1), जुरेल (16), कप्तान पंत (2) और जडेजा (18) सब बुरी तरह से फ्लॉप रहे. जिसकी वजह से भारतीय बल्लेबाज एक छोटे से लक्ष्य को चेस नहीं कर सका. इस शानदार जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. जहां भारत सीरीज बराबर करने की कोशिश करना चाहेगा.










