पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दिया, पार्टी के फैसले पर उठाया सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के द्वारा निलंबन के फैसले पर सवाल उठाते हुए पार्टी से ही जबाव मांगा है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए कोई विरोधी काम नहीं किए हैं, जिसके कारण उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है.

 आरके सिंह ने पार्टी को इस्तीफा भेज दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुझे पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित करने का निर्णय लिया है. पत्र में उन पार्टी विरोधी गतिविधियों का उल्लेख नहीं है, जिसका मुझपर आरोप लगाया गया है. इसलिए मैं कारण बताओ नोटिस नहीं दे सकता.

आरके सिंह ने पार्टी से सवाल किया. पूछा कि मेरी कौन सी गतिविधियां पार्टी के विरोध में है. मैंने कहा कि आपराधिक पृस्ठभूमि के व्यक्तियों को टिकट नहीं दिया जाए, क्या यह पार्टी विरोधी हैं? आपराधिक पृस्ठभूमि के लोगों को टिकट देना न तो राष्ट्रहित में है और न तो लोकहित में है न ही पार्टी के हित में.

बीजेपी ने आरके सिंह को पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप पर उन्हें निलंबित कर दिया था. पार्टी ने आरके सिंह से इसके लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया. कहा कि आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं. ये अनुशासन के दायरे में आता है. पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है. इससे पार्टी को नुकसान हुआ है. इसलिए निलंबित किया जा रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial