रोहिणी आचार्य ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- तेजस्वी ने मुझे घर से निकाला, सवाल करेंगे तो चप्पल से मारा जाएगा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लालू प्रसाद के परिवार में कलह का दौर शुरू हो गया है. रोहिणी आचार्य ने दिन में ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह राजनीति से सन्यास लेती हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह अब परिवार से अलग हो रही हैं. ट्वीट के बाद  रोहिणी आचार्य रात को पटना से दिल्ली चली गयी . उन्होंने फिर से संजय यादव और तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि, हार के लिए इन लोगों से पूछिए.

  पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि ”चुनाव में हार का कारण क्या है वह तेजस्वी यादव, संजय यादव से पूछिए क्योंकि यही लोग चाणक्य बने हुए थे.रोहिणी आचार्य ने कहा कि अब उनका कोई परिवार नहीं है.”

रोहिणी आचार्य ने विधानसभा चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन के लिए खुलकर कहा है कि ”इसके लिए तेजस्वी यादव और संजय को जवाब देना चाहिए पार्टी के कार्यकर्ता जब चुनाव में प्रदर्शन के बारे में सवाल करेंगे तो जो चाणक्य बनकर घूमते थे उनको इसका जवाब देना होगा.”

‘पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी नाकाम क्यों हुई?’तेजस्वी पर बड़ा आरोप लगाते हैं उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं. साथ ही रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ‘‘वे कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहते. पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी नाकाम क्यों हुई?.

मेरा कोई परिवार नहीं, चप्पल से मारा जाएगा’ : पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आगे कहा, “इन लोगों लोग जब पार्टी के खराब प्रदर्शन की बात की जाए तो गाली दिलवाने का काम करते हैं अपमानित करवाते हैं और चप्पल से मारने की बात करते हैं. जिम्मेदारी नहीं लेनी है, सवाल पूछोगे तो गाली दी जाएगी. इसलिए अब मेरा कोई परिवार नहीं, आप संजय यादव, रमीज़ और तेजस्वी यादव से जाकर पूछ सकते हैं. उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial