बिहार चुनाव- पीएम मोदी का बयान ‘कांग्रेस ने RJD की लुटिया डुबाने की सुपारी ली’,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सहरसा में चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं. 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा मतदान करेगा. मैंने जब जीवन में पहली बार मतदान किया था तो मेरे मन में एक इच्छा थी कि मेरा मत विफल नहीं होना चाहिए. मेरे वोट से सरकार बने, यह मैंने तब सोचा था जब मैंने पहली बार मतदान किया था.

फर्स्ट टाइम वोटर से की अपील: पीएम ने कहा कि मैं आपको भी कहता हूं कि आप अपना जो पहला वोट डालेंगे, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए और एनडीए की सरकार बनने वाली है. आपका वोट एनडीए की सरकार को मजबूती देने वाला है. इसलिए सभी नौजवान बेटे-बेटी जो पहली बार मतदान कर रहे हैं, उन्हें मेरा विशेष आग्रह है कि इस बार आपका वोट NDA की सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए. जो जंगलराज वाले हैं, उनको ऐसा पराजय देना है कि वो बिहार का कभी बुरा सोच भी ना सके.

नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है. एनडीए की पहचान विकास से है और राजद कांग्रेस की पहचान विनाश से है. कोसी महासेतु रेल पुल का शिलान्यास साल 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था लेकिन इसके बाद 2004 में राजद के समर्थन वाली, दिल्ली में मनमोहन सिंह की कांग्रेस की सरकार बन गई और उसके बाद यहां 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी.

“आरजेडी हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है. एनडीए की पहचान विकास से है और आरजेडी और कांग्रेस की पहचान विनाश से है.आरेजडी और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती. इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं. जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial