पटना में आज से मेट्रो सेवा की शुरूआत, CM नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज से बिहार की  राजधानी पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल और भूतनाथ स्टेशन के बीच शहर की पहली मेट्रो सेवा का हरी झंडी। दिखा कर उद्घाटन किया. इसके साथ ही रुकनपुरा तक 9.35 किलोमीटर लंबी मेट्रो सुरंग का काम भी शुरू होगा.

तीन स्टेशन पर होगी मेट्रो सेवा की शुरुआत: मेट्रो परिचालन के प्रथम चरण में पाटलिपुत्र आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड, इन तीन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू की जा रही है. यह खंड राजधानी का पहला परिचालन रूट होगा, जो शहर के पूर्वी इलाकों को जोड़ेगा. पाटलिपुत्र आईएसबीटी से जीरो माइल तक किराया ₹15, जबकि भूतनाथ तक का किराया ₹30 तय किया गया है. शुरुआती चरण में मेट्रो सीमित समय के लिए चलेगी और धीरे-धीरे यात्रियों की मांग के अनुसार समय और फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी.

कॉरिडोर वन, भूमिगत टनल और छह स्टेशन: पटना मेट्रो का कॉरिडोर वन शहर की सबसे अहम रेखा है, जो पटना जंक्शन से रुकनपुरा और मीठापुर तक फैला होगा. इस कॉरिडोर की लंबाई 9.35 किलोमीटर होगी, जिसमें छह भूमिगत स्टेशन बनाए जा रहे हैं. परियोजना की कुल लागत ₹2565.80 करोड़ निर्धारित की गई है. निर्माण एजेंसी के साथ करार हो चुका है और काम 42 माह में पूरा किया जाना है. यह कॉरिडोर राजधानी के मुख्य इलाकों को जोड़ेगा, जिससे आवागमन आसान और सुगम होगा.

दो चरणों में टेंडर और लागत का बंटवारा: कॉरिडोर वन को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है. पहले भाग में रुकनपुरा, राजा बाजार और चिड़ियाघर स्टेशन बनेंगे. पाटलिपुत्र एलिवेटेड स्टेशन के बाद रुकनपुरा रैंप से विकास भवन तक टनल का निर्माण होगा, जिसकी लागत ₹1147.50 करोड़ तय की गई है. दूसरे भाग में विकास भवन, विद्युत भवन और पटना जंक्शन स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि विकास भवन से मीठापुर रैंप तक टनल निर्माण पर ₹1418.30 करोड़ खर्च होंगे. दोनों हिस्सों के पूरा होने से मेट्रो की नेटवर्किंग और यात्री सुविधा में बड़ा सुधार होगा.

यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं: पटना मेट्रो को पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस बनाया गया है. स्टेशनों पर एस्केलेटर, लिफ्ट, स्मार्ट टिकटिंग मशीन, और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में पैनिक बटन, इंटरकॉम और आपातकालीन अलार्म लगाए गए हैं. मोबाइल ऐप और स्मार्ट कार्ड के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रैम्प और गाइड मार्किंग की व्यवस्था की गई है.

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial