उत्तराखंड में होगी 23 खेल अकादमियों की स्थापना, हर साल 920 एथलीट होंगे प्रशिक्षित, CM धामी ने की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार पांच अक्टूबर को उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान जहां सीएम धामी ने फाइनल मुकाबले में जीती हरिद्वार एलमास को जीत की ट्रॉफी दी तो वहीं कई घोषणाएं भी की.

प्रदेश में बनेगी 23 खेल अकादमियां: मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाने लगा है. अब हमारे प्रदेश में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन भी होने लग गए हैं. हमारी सरकार उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने उद्देश्य से राज्य में शीघ्र ही एक स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान भी लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी. इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य कर रही है. प्रदेश में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने एक नवीन खेल नीति भी लागू की है. इस नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है. इसके साथ ही हमारी सरकार मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial