मुंबई- दशहरा रैली में बरसे उद्धव ठाकरे ‘असली शिवसेना आज भी हमारे पास, बीजेपी पर भी किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित दशहरा रैली में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि  जो लोग सत्ता में हैं, वे महाराष्ट्र के लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं. किसानों और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा अमीबा जैसी हो गई है, शरीर में अंदर जाने के बाद पेट में दर्द होता है और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग होती है।

उद्धव ठाकरे  ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि जो महाराष्ट्र सरकार और बीजेपी कर रही है, वह महाराष्ट्र और मराठी लोगों के हित के खिलाफ है. उद्धव ने कहा कि वह जब मुख्यमंत्री थे, तब किसानों के कर्ज माफ किए थे,

लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए आवश्यक मदद नहीं दे रही. उन्होंने 2017 के लोन माफी के मामलों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब ये काम वह कर सकते थे तो अब क्यों नहीं हो रहा.

उद्धव ठाकरे ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उद्धव ने कहा कि मेट्रो, बांध और अन्य बुनियादी ढांचे के काम अधूरे छोड़ दिए गए हैं.और मुंबई में बाढ़ जैसी आपदा में भी कोई उचित कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे हैं, उनके मंत्री सुरक्षित हैं और विपक्ष या कार्यकर्ता की आवाज दबाई जा रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial