अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, ‘GST कम करना सिर्फ दिखावा, 9 साल तो वसूली कर ली’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. किसानों की जमीन जबरन छीने जाने का मुद्दा उठाया. कहा, विकास के नाम पर किसानों को डरा-धमकाकर जमीन लेना अन्याय है. उन्होंने ऐलान किया कि समाजवादी की सरकार बनने पर नोएडा से लखनऊ की दूरी महज पांच घंटे की होगी, इसके लिए नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा.

GST को लेकर अखिलेश ने कहा कि 9 साल बाद सरकार को समझ आया कि दूध महंगा हो गया है. पहले GST लगाकर जनता को लूटा और अब थोड़ा कम करके राहत देने का दिखावा कर रही है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “गजिंग और गंज दोनों पर लड़ाई करेंगे.” साथ ही करोड़ों का गांजा पकड़े जाने पर भी सवाल उठाया.

साफ शब्दों में उन्होंने कहा कि “I love Muhammad” और “I love Mahadev” जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करना ठीक नहीं है. अखिलेश यादव ने कहा कि हम आजम खान से मुलाकात करने जाएंगे. हमारा कार्यक्रम जारी हो चुका है. कानपुर में अपराध पर बोले, “यहां पुलिस और अपराधी, दोनों बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “अगर मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना है तो मुख्यमंत्री को हटाना होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री को विदेश पसंद नहीं है. विधानसभा में उन्होंने खुद यह बात कही थी.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial