बिहार के छात्रों को CM नीतीश का बड़ा तोहफा, अब बिना ब्याज के मिलेगा लोन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: चुनावी साल में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मिलने वाली राशि पर ब्याज नहीं लगेगा. पहले सामान्य अभ्यर्थियों को 4% ब्याज देना पड़ता था, जबकि महिलाओं और दिव्यांग को केवल एक प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था. लेकिन मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब किसी भी अभ्यर्थी से ब्याज नहीं लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री का छात्रों को बड़ा तोहफा: इसकी जानकारी नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट कर दी है. उन्होंने लिखा है कि बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है.

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदक को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है.

बढ़ाई गई किस्त अवधि: मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी. साथ ही 02 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण को 60 मासिक किस्तों (05 वर्ष) में वापस करने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किस्तों (07 वर्ष) में तथा 02 लाख से ऊपर ऋण राशि को 84 मासिक (07 वर्ष) किस्तों से बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक (10 वर्ष) किस्तों में वापस करने का प्रावधान किया गया है.

“हमलोगों का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें. उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शिक्षा ऋण में दी जाने वाली इन सुविधाओं से छात्रों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य एवं देश का भविष्य भी संवार सकेंगे.”– नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

चुनावी साल में घोषणाओं का दौरा जारी: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार कई घोषणाएं कर रहे हैं. इससे पहले 125 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे को पूरा किया. सामाजित सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ा दी गई. शिक्षा के क्षेत्र में पहले भी कई बड़े फैसले लिए गए और एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया गया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial