दिल्ली मेट्रो ने आज से बढ़ाया किराया, एक से चार रुपये तक का इजाफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज से किराया बढ़ा दिया है। किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि एयरपोर्ट लाइन पर 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सोमवार से मेट्रो के किराए में मामूली सी बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है।  दिल्ली मेट्रो का किराया 25 अगस्त 2025 से संशोधित हो रहा है।

एक्स पर दी जानकारी के मुताबिक, किराए में एक रुपए से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं एयरपोर्ट लाइन पर किराए में अधिकतम 5 रुपये तक की वृद्धि हो रही है। बढ़ा हुआ किराया आज से लागू होगा।
ये है नया स्लैब

सामान्य दिनों का किराया

दूरी स्लैब पुराना नया किराया
0-2 किमी 10 11
2-5 किमी 20 21
5-12 किमी 30 32
12-21 किमी 40 43
21-32 किमी 50 54
32 किमी 60 64

राष्ट्रीय अवकाश और रविवार का किराया

दूरी स्लैब पुराना नया किराया
0-2 किमी 10 11
2-5 किमी 10 11
5-12 किमी 20 21
12-21 किमी 30 32
21-32 किमी 40 43
32 किमी 50 54

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial