71st National Film Award: शाहरुख-विक्रांत को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस बनीं रानी मुखर्जी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो गया है। शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के दावेदारों का एलान किया गया है। इसमें शाहरुख खान को भी अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्हें फिल्म ‘जवान’ के लिए यह पुरस्कार मिला है। शाहरुख खान को 35 वर्ष के करियर में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है।

विक्रांत मैसी को भी मिला अवॉर्ड

शाहरुख खान के अलावा विक्रांत मैसी को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है।

कटहल’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘कटहल’ में सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी जैसे सितारे नजर आए।

रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

विक्रांत मैसी और शाहरुख खान को जहां सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार  ’12वीं फेल’ और ‘जवान’ के लिए दिया गया है। वहीं, रानी मुखर्जी को साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

द केरला स्टोरी को मिला बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड

इसके अलावा मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला। फिल्म के डायलॉग दीपक किंगरानी ने लिखे हैं। जबकि ‘द केरल स्टोरी’ को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial