देहरादून- धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आशाओं के मानदेय में ₹1700 की बढ़ोतरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।  बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि खनन में बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी नहीं बढ़ेगी।बैठक मेंआशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 8,300 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का फैसला शामिल है।

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर:

  • आशा कर्मचारियों के मानदेय को 1700 रुपए बढ़ाने की मिली मंजूरी अभी तक 8300 रुपये मिलते थे अब मानदेय बढ़ाने के बाद उनको 10 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा।
  • उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी।
  • सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी।
  • ESI में फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में किया गया संशोधन।अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट।
  • उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी।
  • हरिद्वार शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की स्थापना करना प्रस्तावित है। जिसके लिए रूट निर्धारित किया गया, करीब 21.08 किलोमीटर का PRT बनेगा और 21 स्टेशन बनेंगे।
  • भवन उपयोग के आधार पर भूखंड क्षेत्रफल की सीमा को वर्गीकरण करते हुए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि विनियम 2011 के मानकों में स्थलीकरण प्रदान किए जाने को मिली मंजूरी।
  • महायोजना में भू उपयोग परिवर्तन के लिए निर्धारित शुल्कों की दरों को किया गया कम।

इसके अलावा शुगर मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर सहमति बनाई है। ₹207.75 करोड़ की बैंक गारंटी दी जाएगी। पेराई सत्र के दौरान मिलों को बैंकों से लोन लेने की सुविधा देने के लिए ये फैसला किया गया है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें