INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ बैठक के बाद बोले राहुल गांधी, पूरा विपक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में एकजुट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेताओं ने नई दिल्ली में हुई एक बैठक और चाय पर चर्चा के बाद यह स्पष्ट किया कि पूरा विपक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में पूरी तरह एकजुट है।

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा का यह जनांदोलन लगातार जारी रहेगा। विपक्ष सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि संस्थागत ढांचे को कमजोर करने की सोच से लड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक अपने अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाती। उन्होंने कहा कि यह कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह एक ही जनआंदोलन है, जिसका एकमात्र मकसद भारत में लोकतंत्र की बहाली है।

राहुल गांधी ने कहा कि वे अपनी रणनीति का खुलासा करके सरप्राइज खत्म नहीं करना चाहते, लेकिन वे देश को गारंटी देते हैं कि विपक्ष पूरी ऊर्जा, ताकत और एकजुटता के साथ यह लड़ाई जारी रखेगा।

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सरकार ने वोट चोरी कराई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट है और जो भी संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।तेजस्वी यादव ने कहा, “विपक्ष पूरी तरह एकजुट है और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में जो भी कुर्बानी देनी होगी, हम सब मिलकर देंगे”।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial