एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों के हराकर प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए। यह वुमेंस एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ओपनर स्मृति मंधाना ने मात्र 45 गेंदों में 79 रन (5 चौके, 7 छक्के) की तूफानी पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए शेफाली वर्मा ने 48 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 49 रनों का योगदान दिया।
217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय स्पिन गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 69 रनों पर ऑल-आउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार दूसरा गोल्ड जीता है। इससे पहले भारत ने 2023 के हांग्जो एशियन गेम्स में भी श्रीलंका को ही हराकर गोल्ड जीता था।









