नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया युद्ध समेत विभिन्न संकटों से जूझ रही है तब भी भारत तेज गति से बढ़ रहा है। उन्होंने 7.8% ग्रोथ को देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और पुरुषार्थ का परिणाम बताया।
पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध के माहौल और गंभीर संकटों से घिरी हुई है। वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है और कोविड-19 महामारी के बाद से दुनिया में स्थिरता की कमी है। लेकिन इन सब संकट के बाद भी भारत की जीडीपी लगातार ग्रोथ कर रही है।
इन सभी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने इसे देशवासियों की इच्छाशक्ति, संकल्प और सामूहिक पुरुषार्थ का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि तमाम बाधाओं को पार कर भारत ने यह मुकाम हासिल किया है।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दें, जरूरत न होने पर सोना खरीदने से बचें, और विदेश यात्रा या विदेश में शादियों (Destination Weddings) के बजाय स्वदेशी और ‘मेक इन इंडिया’ पर ध्यान दें।
पीएम मोदी ने कहा- देश के अंदर भी कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं। इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। देश को यही रफ्तार बनाए रखनी होगी और आगे भी तेजी से विकास करना होगा।









