‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान पूरे देश में जोर पकड़ रहा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में कई अहम विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान, पीएम स्वनिधि योजना में 46 फीसदी महिला लाभार्थियों, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर चर्चा की।

‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आप इस वेबसाइट पर जाएं, कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था। यह काम मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने किया है। पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए bharatrajya.com वेबसाइट पर जाने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उनकी यह कोशिश न सिर्फ इतिहास के छात्रों के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि इससे हमें दिलचस्प तरीके से इतिहास सीखने में भी मदद मिलेगी।’ उन्होंने नशा मुक्ति अभियान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,’ नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान पूरे देश में जोर पकड़ रहा है।

इसका लक्ष्य साफ है: नशा-मुक्त युवा, नशा-मुक्त भारत. बहुत से लोग, खासकर युवा, इसका बड़ा हिस्सा बन गए हैं। यह भारत के युवाओं की सेहत, खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प है।

मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी से एकजुट होकर #नशामुक्तभारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है, ताकि हमारे युवा नशे से दूर रहें और स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि लाखों माताओं-बहनों को ‘PM स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है। ‘महिला सशक्तिकरण’ के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए। ‘PM स्वनिधि योजना’ की लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial