देहरादून:राहुल गांधी ने एक बार फिर से हल्द्वानी शुद्धीकरण को लेकर बीजेपी, आरएसएस पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच का शुद्धीकरण किया गया। उन्होंने कहा भारत में ये क्राइम है। इसके बाद भी बीजेपी, आरएसएस वाले इसे प्रैक्टिस करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा हल्द्वानी में 10 अगस्त को शुद्धीकरण हुआ। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद भी बीजेपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुद्धीकरण का समर्थन किया। उन्होंने कहा हल्द्वानी में जो कुछ भी हुआ ये एससी एसटी एक्ट के तरह क्राइम है। इसके बाद भी आज तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है।
साथ ही राहुल गांधी ने कहा हल्द्वानी शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा इस मामले में पीएम मोदी को बोलना चाहिए और पीएम मोदी को कार्रवाई करनी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा हल्द्वानी शुद्धीकरण का मामला बीजेपी, आरएसएस के माइंडसेट को दिखाता है। उन्होंने कहा ये लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा हम कोई ऐसी चीज नहीं मांग रहे हैं जो संभन नहीं है।राहुल गांधी ने कहा हम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए न्याय मांग रहे हैं।
8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा की थी। इसके बाद 11 अगस्त को श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संगठन ने उस मंच का शुद्धिकरण किया, जहां से खड़गे ने अपना भाषण दिया था। न्यास का कहना था कि यह सांस्कृतिक मंच है, लेकिन यहां से ऐसे नारे लगाए गए, जो यहां पर नहीं लगाए जाने चाहिए थे।









