कांग्रेस पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- कल देश को बांटने का काम किया था, आज समाज को बांटने का काम कर रहे हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नेहरू गांधी परिवार ने केवल सत्ता के लिए अपनी पार्टी का निर्माण किया था और सत्ता के लिए ही इस देश का बंटवारा किया था। आज भी उनकी मानसिकता बदली नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कल देश को बांटने का काम किया था, आज समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। इनकी रीति और नीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथियों से पूछता हूं कि आखिर आपने उस विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों से कभी सार्वजनिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगी? कभी उनके दुख को क्यों नहीं समझा?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी पहले देश के भौगोलिक विभाजन का कारण बनी, वह आज राजनीतिक लाभ के लिए समाज और जातियों के बीच दरार डालकर जनता को बांटने का काम कर रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial