उत्तराखंड पीपलकोटी टनल हादसे में 9 लोगों की मौत, डीएम ने की पुष्टि, मौके पर पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पीपलकोटी में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की टनल में बीती शाम धंसाव के साथ पानी का रिसाव हो गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। सुरंग से 18 से अधिक मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। टनल में पानी का रिसाव और भूस्खलन से कई कर्मचारी फंस गए जिनकों निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिन लोगों को टनल से रेस्क्यू किया गया है, उन्हें विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में दाखिल किया गया है।

इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों को युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

चमोली पीपलकोटी में THDC टनल हादसे के बाद डीएम गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार घटनास्थल पर डटे हुए हैं। डीएम और पुलिस अधीक्षक राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। घटना स्थल पर NDRF, SDRF, ITBP, सेना और स्थानीय पुलिस की टीमें मलबे और दलदल के बीच मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial