दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएम धामी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी का मामला गरमा गया है। इस संबंध में आज सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री से बातचीत में सीएम धामी ने मामले की पारदर्शी जांच की बात कही है।

सीएम धामी ने बताया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनकी बातचीत सार्थक रही। दिल्ली की सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा इस मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।

सीएम धामी ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। साथ ही सीएम धामी ने शेफ केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात की। सीएम धामी ने केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया है।सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी मदद करना हमारा फर्ज है।

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार से जल्द इस मामले पर हस्तक्षेप किए जाने की मांग की।गणेश गोदियाल ने कहा कि मालवीय नगर के होटल में हुए अग्निकांड से पिछा छुड़ाने के लिए जिम्मेदार विभागों ने केशव नेगी को गिरफ्तार किया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial