महिला आरक्षण बिल पर कैबिनेट की बैठक में बोले PM मोदी, विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है, सजा भुगतने को रहें तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास शुक्रवार को पास नहीं हो सका। इसको लेकर पीएम मोदी ने नाराज़गी जताई है। आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि महिलाओं को 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण देने वाले बिल को गिराकर विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है। पीएम मोदी ने कहा, देश की महिलाएं उनको माफ नहीं करेगी, विपक्ष को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

पीएम ने कहा, “उन्होंने देश की महिलाओं को निराश किया है। यह संदेश हर व्यक्ति तक, हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए।”

शुक्रवार को बिल पर वोटिंग से पहले पीएम ने कहा था, मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा। कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों। देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें। मैं सभी सांसदों से कहूंगा कि आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए।

वहीं विपक्ष ने सरकार का साथ नहीं दिया और बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र और देश की जीत बताया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial