टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज केस में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने की निष्पक्ष जांच की मांग, नासिक के पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नासिक: एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए.पी.सी.आर) महाराष्ट्र यूनिट ने हाल ही में टीसीएस से संबंधित केस में नासिक का एक विस्तृत फैक्ट-फाइंडिंग दौरा किया, जहां कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न से संबंधित कई FIR दर्ज की गई हैं।

इस फैक्ट-फाइंडिंग टीम में एडवोकेट शाकिर शेख, एडवोकेट शुऐब इनामदार, एडवोकेट मो. इमरान, एडवोकेट वसीम शेखऔर जमील अहमद शामिल थे। टीम ने अपने दौरे के दौरान आरोपियों के परिवारों और उनके वकीलों से मुलाकात की, ताकि मामले के अलग-अलग पहलुओं और जमीनी हकीकत को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने नासिक के पुलिस आयुक्त को एक औपचारिक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मांग की गई कि इस मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्षता, पारदर्शिता और कानून के अनुसार की जाए। ए.पी.सी.आर टीम के अनुसार, जमीनी स्तर पर सामने आई स्थिति कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक नैरेटिव से काफी अलग नजर आ रही है। टीम ने यह भी संकेत दिया कि कुछ बाहरी तत्व इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

ए.पी.सी.आर ने मांग की है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल ठोस साक्ष्यों के आधार पर की जाए।

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट और भड़काऊ सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, जो किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाती है।

व्यक्तिगत आरोपों के आधार पर पूरे समुदाय को बदनाम करने से बचा जाए।

जांच की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

वहीं सीएम फडणवीस ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। यह मामला बहुत गंभीर है, और हम इस पर बहुत सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial