IND vs SL: भारतीय महिला टीम का कमाल, श्रीलंका को 5वें टी20 मैच में 15 रनों से हराकर सीरीज 5-0 से जीती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिरुवनंतपुरम: भारतीय महिला टीम ने साल 2025 का अंत शानदार जीत के साथ किया है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मैच में भारत ने 15 रनों से जीत दर्ज की. भारत के 175 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 160 रन ही बना सकी, जिसके साथ भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली.

इस क्लीन स्वीप के साथ ही भारतीय महिला टीम ने  टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तीसरी बार 5-0 से जीत हासिल की है. इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज और 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था. वहीं श्रीलंका के लिए ये पहला मौका है जो वो 5-0 के अंतर से सीरीज हारे हों.

मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 175 के टोटल तक पहुंचाय, जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसके साथ वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मिताली राज के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ दि अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. दोनों ने 12-12 बार ये अवॉर्ड हासिल किया है. दूसरे नंबर पर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने 8-8 बार ये अवॉर्ड जीता है.

वहीं सीरीज में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ दि सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. जिसके साथ वो T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा ये अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. अब तक मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा 3-3 बार ये अवॉर्ड जीत चुकी हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial