ममता बनर्जी गुट की बड़ी जीत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी की नियुक्ति को किया रद्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलकत्ता हाई कोर्ट ने आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर रितब्रत बनर्जी की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस के 3 जून के उस आदेश को खारिज करते हुए उन्हें 10 दिनों के भीतर नए सिरे से उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ बागी गुट के विधायक अखरुज्जमां की विपक्ष के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) के पद पर की गई नियुक्ति को भी रद्द कर दिया है।
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगले 10 दिनों तक यानी नए नाम पर फैसला होने तक कोई भी नेता प्रतिपक्ष के दर्जे का उपयोग नहीं कर सकेगा।
यह फैसला ममता बनर्जी गुट के विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय की याचिका पर आया है। पार्टी की ओर से चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष नामित किया गया था, लेकिन स्पीकर ने 58 विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले रितब्रत बनर्जी के बागी गुट को मान्यता दे दी थी।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें