केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- विशेष सत्र में होगा बहुत जरूरी काम, विपक्ष से ‘ओछी बातें’ न करने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होगा और सभी दलों को इसमें सहयोग देना चाहिए। किरेन रिजिजू ने विशेष सत्र को लेकर विपक्षी सांसदों से गैर-जिम्मेदाराना या हल्की टिप्पणियां न करने और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय हित और अहम विधेयकों से जुड़े जरूरी कामकाज के लिए सत्र बुलाती है। हालांकि, कौन से विधेयक लाए जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

रिजिजू ने कहा कि सांसदों को सहमति या असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन बहस संसदीय नियमों के दायरे में होनी चाहिए क्योंकि देश और दुनिया की नजर सदन की कार्यवाही पर रहती है।

बता दें कि सरकार ने विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें 30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा में, जबकि 2 और 3 दिसंबर को राज्यसभा में महत्वपूर्ण विधायी कार्य पेश करने की योजना बनाई है।

वहीं कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “14 अप्रैल, 2026 को अंबेडकर जयंती की शाम को, मोदी सरकार ने डिलिमिटेशन बिल पब्लिक किए थे, जिनका 17 अप्रैल, 2026 की रात को वही हश्र हुआ जिसके वे हकदार थे। अब संविधान दिवस पर, ऑपरेशन लोटस के 105 दिनों के बाद, मोदी सरकार एक स्पेशल सेशन की घोषणा कर रही है, इस उम्मीद में कि उसे संविधान संशोधन बिल पास करने के लिए अपनी सुपर-दागी दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगी। क्या संविधान का इससे बड़ा अपमान और हमला हो सकता है? लड़ाई जारी है”।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें