समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर मायावती ने कसा तंज, ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ नहीं कोरा हवा-हवाई दिया करार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती नेसमाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी  के ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ को ‘कोरा हवा-हवाई’, ‘धन-मनवादी’ और चुनावी छलावा करार दिया है।

मायावती ने सपा के घोषणापत्र पर ‘थोथा चना बाजे घना’ की कहावत दोहराते हुए इसे खोखले वादों और पैसे पर केंद्रित बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों के बजाय धन्नासेठों, बड़े कारोबारियों और बाहुबलियों को प्राथमिकता देती है।

मायावती ने कहा कि सपा ने ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ के नाम से जो प्रण-पत्र जारी किया है, वह जनता को प्रभावित करने वाले दावों से आगे कुछ नहीं है। उन्होंने इसके लिए ‘थोथा चना बाजे घना’ कहावत का इस्तेमाल किया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें