पंजाब के संगरूर में राहुल गांधी ने फिर दी पीएम मोदी को डिबेट की चुनौती, कहा- 5 मिनट में उन्हें देशद्रोही कर दूंगा साबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 4 नवंबर 2026 को पंजाब के संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का शंखनाद किया है। इस रैली में उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, ड्रग्स की समस्या और आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले किए।

राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे लोकसभा में थे, तब सुबह 11 बजे ही उनके मुंह से शराब की बू आती थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राज्य से नशा खत्म करना है, तो मुख्यमंत्री को खुद शाम का नशा छोड़ना होगा।

राहुल ने पंजाब सरकार पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार को दिल्ली से अरविंद केजरीवाल द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए जो यहीं से चले, न कि दिल्ली से।

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी तीखा प्रहार किया। राहुल ने कहा कि मैंने उन्हें कहा है कि कहीं भी आकर मेरे साथ डिबेट कर लो, लेकिन वह मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि 5 मिनट में उन्हें देशद्रोही साबित कर दूंगा। साथ ही राहुल ने कहा कि मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंट्रोल कर रहे हैं।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial