ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रबूपुरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फूड विभाग की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, जिनके शव शनिवार सुबह उनके घर के बिस्तर पर मिले।
शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि फूड पॉइजनिंग के चलते पांच लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई। वहीं घटना के बाद से ही पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पूरा परिवार मैगी/नूडल्स और चाय खाने के बाद सोने के लिए लेट गए थे। सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सभी मृत पड़े थे।









