राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला, ‘बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश, इनका मक़सद देश में आग लगाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है। बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश हो रही है। इनका एकमात्र एजेंडा देश में आग लगाना है। ये अराजकता से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी समझें लोकतंत्र अराजकता से नहीं चलता है।

 उन्होंने कहा, ”शासन बदलने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इससे पता चलता है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार, SIR, ज्ञानेश कुमार, देश के नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं है। उनकी लड़ाई देश में अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करने की उनकी साजिश है।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को यह समझना होगा कि लोकतंत्र अराजकता फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं की साख पर चोट करने या भारत की विकास यात्रा में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कानून का सम्मान करना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली में पिछले दिनों जो घटनाक्रम हुए, वो कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस और उनके राजनीतिक सहयोगी प्रत्यक्ष रूप से और अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से युवाओं की उर्जा को रचनात्मक कार्यों और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में लाने की जगह राजनीतिक टकराव और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial