राहुल गांधी का दावा- पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्र- छात्राओं के साथ की बर्बरता, बोले- इन युवाओं की आवाज़ कोई नहीं दबा सकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने आज बुधवार  को दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे NSUI और अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने बर्बरता और मारपीट की है। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित  प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि “ये युवा हिंदुस्तान की आवाज हैं और इनकी आवाज को डंडों के दम पर कोई नहीं दबा सकता”।

उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं से अपील की कि वे पुलिसिया कार्रवाई और मारपीट के वीडियो साक्ष्य  संभालकर रखें और कांग्रेस के पास भेजें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में पुलिस कांस्टेबल से लेकर प्रधानमंत्री तक, जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसे सजा दिलाई जाएगी।

घायल छात्राओं ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेते समय बस में कोई महिला कांस्टेबल मौजूद नहीं थी और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के सामने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई।

राहुल ने कहा कि यहां न कोई हिंदू है, न मुसलमान, न किसी खास जाति का, न कोई महिला है, न पुरुष। यहां सिर्फ़ एक आवाज़ है, एक विरोध है। यह भारत की आवाज़ है और आप इस आवाज़ के ख़िलाफ़ खड़े हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial