कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिपके बोले- आखिर उनका गुनाह क्या था?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली की एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अदालत ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने और पहले से भरे गए ‘पीस बॉन्ड’ की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में प्रिवेंटिव अरेस्ट किया था।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया था। इसके बावजूद मंगलवार सुबह CJP कार्यकर्ता बैरिकेडिंग और बंद गेट को फांदकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए थे। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि इन नेताओं ने रविवार को ही दिल्ली कैंट थाने में ₹50,000 के पीस बॉन्ड पर साइन किए थे, जिसमें उन्होंने एक साल तक शांति बनाए रखने का वादा किया था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर उन्होंने इस बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा है।

दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि ये ‘रिपीट ऑफेंडर्स’ हैं। अगर इन्हें बाहर रहने दिया गया, तो ये दोबारा शांति भंग कर सकते हैं। इसी आधार पर इन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया गया।

इसके अलावा उनके साथ गिरफ्तार हुए CJP के एक अन्य नेता अजिंक्य शिंदे को कोर्ट ने ₹5,000 का नया बेल बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया है।

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर कड़ा एतराज़ जताया है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि अगर आप देश में इमरजेंसी लगाना चाहते हैं, तो खुलकर आधिकारिक तौर पर लगाइए। यह अघोषित इमरजेंसी क्यों चला रहे हैं। आज सुबह सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया आखिर उनका गुनाह क्या था?

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial