प
लखनऊ: यूपी कांग्रेस मुख्यालय में आज जमकर हंगामे हुआ। जानकारी के मुताबिक रविवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। ये मामला तब सामने आया जब, कांग्रेस कार्यकर्ता नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के लिए जुटे हुए थे।
आरोप है कि अवध जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी और अजय राय के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते गाली-गलौच भी होने लगी। इस दौरान कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते भी देखे गए। वहीं इस पूरी घटना पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने एक्स पर “मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार” लिखा।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों तरफ से जूते-चप्पल तक फेंके गए।
स्थिति को संभालने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने बीच-बचाव किया और अजय राय को समझा-बुझाकर अंदर लेकर गए।









