अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, कोर्ट ने प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त, एक साल तक शांति भंग न हो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके समेत सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली कैंट की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इन तीनों को रिहा करने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस ने तीनों को  मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने शर्त के साथ तीनों को छोड़ने का आदेश दिया है।

तीनों नेताओं की रिहाई को लेकर CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट जारी किया। पार्टी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को आखिरकार अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को छोड़ना पड़ा।

बता दें कि दिल्‍ली पुलिस ने सीजेपी के तीनों नेताओं को शनिवार 10 अक्‍टूबर को IGI एयरपोर्ट पर प्‍लेन से ही हिरासत में ले लिया था। ये तीनों प्रदर्शन में हिस्‍सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली आ रहे थे।

वहीं, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने आए मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी क भी शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।अब रविवार को उन्हें भी रिहा कर दिया गया है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial