उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 104708 वोट कटे, 1,29,872 नए नाम जुड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद आज शनिवार को अंतिम मतदाता सूची  जारी कर दी गई है।उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारीडॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अंतिम सूची जारी कर दी है। इस अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 71,58,949 मतदाता पंजीकृत हैं।
SIR के तहत 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। जबकि 1,04,708 अपात्र या स्थानांतरित नाम सूची से हटाए भी गए हैं।
 इसमें फॉर्म 7 के मुताबिक 7 हजार 522 और इन-एलिजिबल कैटेगरी में पाए 97 हजार 108 लोगों के नाम काटे गए हैं।
  • कुल मतदाता: 71,5
  • पुरुष मतदाता: 37,37,701
  • महिला मतदाता: 34,21,036
  • थर्ड जेंडर मतदाता: 212
  • नए जोड़े गए मतदाता: 1,29,872
  • सूची से हटाए गए नाम: 1,04,708
  • कुल पोलिंग स्टेशन (मतदेय स्थल): 12,543

SIR के दौरान देहरादून में सबसे ज्यादा 1 लाख 86 हजार 8 वोटर कम मिले, जो ड्राफ्ट सूची के आधार पर कुल मतदाताओं का 13.51% हैं। इसके बाद उधमसिंह नगर में 1 लाख 77 हजार 673 (13.33%), हरिद्वार में 1 लाख 30 हजार 203 (9.46%), नैनीताल में 71 हजार 810 (9.39%), अल्मोड़ा में 55 हजार 485 (10.52%) और पौड़ी में 51 हजार 359 (9.26%) वोटर कम मिले।

वहीं, टिहरी में 43 हजार 625 (8.60%), पिथौरागढ़ में 27 हजार 436 (7.44%), चमोली में 23 हजार 436 (7.93%), उत्तरकाशी में 18 हजार 405 (7.58%), चंपावत में 17 हजार 718 (8.57%), बागेश्वर में 13 हजार 10 (6.08%) और रुद्रप्रयाग में सबसे कम 10 हजार 809 (5.64%) वोटर कम मिले। प्रदेश में कुल 8 लाख 26 हजार 977 वोटर (10.39%) ड्राफ्ट सूची से बाहर मिले थे।

ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ECI Voter Portal या मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट CEO Uttarakhand पर जाकर अपना नाम चेक किया जा सकता है।

आप अपने नजदीकी जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय या अपने क्षेत्र के बीएलओ ऑफिसर से संपर्क कर अंतिम सूची प्राप्त कर सकते हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial