यूपी: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘PDA रथ यात्रा’ का आगाज कर दिया है। अखिलेश यादव ने यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के बछरावां से की है।
रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है। विधानसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत से पहले कांग्रेस के इसी मुख्य गढ़ से यात्रा की शुरुआत को सपा द्वारा एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
इस यात्रा के जरिए समाजवादी पार्टी केवल यादव-मुस्लिम समीकरण तक सीमित न रहकर, गैर-यादव पिछड़ी जातियों (जैसे लोधी) और दलितों (जैसे पासी समाज) को मजबूती से अपने साथ जोड़ने का संदेश दे रही है
यह PDA रथ यात्रा आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से होकर गुजरेगी, जिससे राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।









