बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल में किया गया दाखिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार: जमुई में छात्रा से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश कर रहे आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी और घटनास्थल की जांच के दौरान आरोपी नंदन यादव ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जो उसके सीधे उसके पैर में लगी।

इस मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी हरेराम यादव का पैर टूटने की भी खबर है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

19 सितंबर को कोचिंग से लौट रही एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को रोककर कुछ युवकों ने मारपीट और छेड़खानी की थी। इस शर्मनाक घटना का वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर में भारी आक्रोश फैल गया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial