हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, यूपी पुलिस ने 2 शूटरों को एनकाउंटर में किया ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शामली : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में शामली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों हत्यारों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। यह मुठभेड़ सदर कोतवाली पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत औद्योगिक क्षेत्र में हुई। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए है।

SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह तक नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत पूरे जिले में चेकिंग हो रही थी। तभी बागपत रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। जब ​​पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस की गाड़ी और जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वे मुड़कर कोतवाली की तरफ भागने लगे।

SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा उनके पास से दो 9mm पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, कुल 26 जिंदा कारतूस और लगभग 15 खाली खोखे बरामद हुए हैं। उन्होंने पुलिस पर जमकर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई और आरोपियों को ढेर कर दिया।

बता दें कि 26 अगस्त की शाम 6:45 बजे अंकित बालियान की जिम से निकलकर जाते समय चार शूटरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने चार संदिग्दों की तस्वीरें भी जारी की थी। जिसमें यह साफ दिख रहा था कि बदमाश न तो हेलमेट पहना था और न ही अपने चेहरे ढके थे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial