बिहार- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने ढाह दिया बीजेपी का किला, नीरज कुमार सिन्हा को 19324 वोटों से दी करारी शिकस्त, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार:  बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकास्त का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत हासिल की है। बिहार में भाजपा का गढ़ कही जाने वाली बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19324 वोट से हरा दिया। ये सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

सोमवार को आए परिणाम में प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले, भाजपा के नीरज सिन्हा को 44827 वोट मिले और राजद की रेखा गुप्ता को 14273 वोट मिले।

चुनाव परिणाम आने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने  कहा कि बिहार की जनता को सीएम सम्राट चौधरी का नेतृत्व पसंद नहीं है। तो वहीं, दूसरी ओर सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को सोशल मीडिया पर जीत की बधाई दी है।

सम्राट चौधरी ने कहा- “लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।”

वहीं जीत से उत्साहित प्रशांत किशोर ने कहा- “जो लोग चुनाव हार गए हैं उनको भी अपनी ओर से बधाई दे रहे हैं। लोकतंत्र है चुनाव में हार जीत लगी रहती है। लेकिन बांकीपुर का चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं था। ये चुनाव भाजपा-NDA सरकार और उसके नेतृत्व पर निर्णय लेने के लिए था। बांकीपुर की जनता ने मत दिया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश दिया है कि बिहार के हित में बिहार में एक अच्छे व्यक्ति को बिहार की सौपनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि NDA को बिहार में एक काबिल वयक्ति को सीएम बनाना चाहिए था। सम्राट चौधरी के नेतृत्व को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करती है। जिसकी वजह यह है कि 30 साल पुराना किला 30 दिन में ढह गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial