नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉनफ्रेंस की। राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए सीधे तौर पर अमित शाह को दोषी ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से गृह मंत्री अमित शाह को हटाए जाने की मांग की है।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। मैनें घायल छात्रों को लेकर AIIMS का सर्टिफिकेट देखा है। मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया। बार-बार सदन में टोका गया। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और गोली चलाने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।
राहुल ने कहा कि दिल्ली में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों को लाठियों में कील लगाकर मारा गया। महिलाओं को भी मारा गया। इनमें से कई लोग बिना पुलिस की वर्दी के थे। राहुल ने दावा किया कि शायद ये आरएसएस या बीजेपी के लोग थे। छात्रों के साथ जो बर्बरता के साथ कार्रवाई हुई है, इसके लिए सीधे तौर पर अमित शाह जिम्मेदार हैं।









