राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी के पास कोई तथ्य नहीं सिर्फ़ झूठ बोलते हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। राहुल ने आरोप लगाया कि सदन में मुझे बोलने नहीं दिया। फिर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उसके थोड़ी देर बाद बीजेपी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल के सभी दावों को झूठा करार दिया।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर तथ्यों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की और ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया।

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में दावा किया कि छात्रों पर गोली चलाई गई और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। पात्रा ने कहा कि सरकार और भाजपा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसी कोई फायरिंग नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि यदि गोली चली थी तो उसका कोई कारतूस, बैलिस्टिक रिपोर्ट या कोई ठोस सबूत क्यों नहीं दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह दावा टिक नहीं पाया तो राहुल गांधी ने अपने बयान का स्वर बदल दिया। पात्रा ने कहा कि किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति में मौके पर मौजूद सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट यह तय करते हैं कि कितने बल का इस्तेमाल करना है। केवल इस आधार पर कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है, यह कहना सही नहीं है कि हर कार्रवाई का आदेश गृह मंत्री सीधे देते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान सरकार और संबंधित पक्षों के बीच बातचीत से समाधान निकला, लेकिन राहुल गांधी अब उसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे का श्रेय लेना चाहता है।

पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की टास्क फोर्स बनाई, जिसमें शिक्षा, तकनीक, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अनुभवी लोगों को शामिल किया गया। साथ ही पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून भी बनाया गया। उन्होंने कहा कि केवल राजनीति करने से व्यवस्था नहीं सुधरेगी, बल्कि ठोस काम करने से बदलाव आएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial