रामपुर : जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल बुलडोजर एक्शन नहीं होगा। मुरादाबाद के कमिश्नर ने रामपुर के DM के फैसले पर रोक लगा दी है। जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 बिग्डिंग्स अवैध पाई गई हैं।
जांच के बाद रामपुर के DM ने अवैध बिल्डिंग्स को ध्वस्त करने का आदेश दिया था जिसके बाद बड़ी तादाद में छात्र जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच मुरादाबाद के कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए रामपुर DM के फैसले पर रोक लगा दी है। आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के लिए ये बड़ी राहत है।
इसी महीने 15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकरण ने आदेश पास करते हुए इस यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 बिल्डिंगों को अवैध करार दिया था, जिसके बाद यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन का खतरा मडरा रहा था।
मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए बड़ी अंतरिम राहत दी है और बिल्डिंग्स को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।









