कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उनका राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा और कुल चौथा पदक है, जिससे उन्होंने अपनी ऐतिहासिक ‘गोल्डन हैट्रिक’ पूरी कर ली है। मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। और भारत का परचम लहराया।

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48kg वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। स्नैच में दो बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए और क्लीन एंड जर्क में 105kg उठाकर उन्होंने CWG में अपने गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की।

मुकाबले की शुरुआत से ही मीराबाई अपनी प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे चल रही थीं। स्नैच राउंड में उन्होंने सबसे ज्यादा 82kg का शुरुआती वजन चुनकर अपनी धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद मीराबाई ने एक ही मैच में बैक-टू-बैक दो बार रिकॉर्ड तोड़े। अपने दूसरे प्रयास में 82 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया, और फिर तीसरे प्रयास में 85 किलोग्राम की जबरदस्त लिफ्ट के साथ अपना ही रिकॉर्ड दोबारा तोड़ डाला।

इससे पहले उन्होंने 2018 (गोल्ड कोस्ट) और 2022 (बर्मिंघम) में भी स्वर्ण पदक जीते थे। वह राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्डन हैट्रिक लगाने वाली दूसरी महिला और कुल तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना तीसरा मेडल भी जीत लिया है। इस साल भारत का पहला गोल्ड मेडल है, जो मीराबाई चानू ने जीता है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial